छात्रों को नहीं मिल पाएंगी किताबें: कागज़ संकट के बीच पाकिस्तान पेपर असोसिएशन
पाकिस्तान पेपर असोसिएशन ने चेतावनी दी है कि देश में कागज़ संकट के कारण अगस्त 2022 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक वर्ष में छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, देश में कागज़ की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और प्रकाशक किताबों की कीमतें तय करने में सक्षम नहीं हैं।