कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इत्र और पान मसाला कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में ₹200 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ था। बरामद हुए कैश और उनकी गिनती करते आयकर विभाग के कर्मियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।