inshorts

छापेमारी से बचने के लिए म्यांमार में 5 लोगों ने इमारत से लगाई छलांग; 2 की मौत

म्यांमार में जारी सैन्य शासन के बीच यांगून में सुरक्षा बलों की छापेमारी से बचने के लिए 5 लोगों ने एक इमारत से छलांग लगा दी जिसके बाद उनमें से 2 की मौत हो गई। बकौल सरकार, सुरक्षा बलों ने इनके पास से पटाखे, बारूद और ‘हस्तनिर्मित विस्फोटक’ ज़ब्त किए। छलांग लगाने वालों में से 3 अस्पताल में भर्ती हैं।