छेड़छाड़ के आरोपी को यूपी में एसीपी ने रोड पर 5 सेकेंड में मारे 5 थप्पड़, वीडियो वायरल

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने गुरुवार को सड़क पर 5 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। छात्रा का आरोप है कि युवक पिछले 3 महीनों से उसे परेशान कर रहा था। छात्रा के पिता ने थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।