रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट ने झंझारपुर (बिहार) में तैनात अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार के न्यायिक कार्य करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला जज द्वारा छेड़छाड़ के एक आरोपी को 6 महीने के लिए गांव की सभी महिलाओं के कपड़े मुफ्त में धोने और इस्त्री करने के शर्त पर ज़मानत देने के बाद आया है।