मधुबनी (बिहार) के एक कोर्ट ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी धोबी (20) को ज़मानत देकर शर्त में उसे 6-माह तक अपने गांव की सभी महिलाओं के कपड़े मुफ्त में धोने और इस्त्री करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार, 6-माह पूरे होने पर आरोपी को मुखिया या सरपंच से प्रमाणपत्र हासिल कर कोर्ट में जमा करना होगा।