यूं तो स्ट्रीट फूड हर किसी इंसान को पसंद है लेकिन इसमें भी छोले भटूरे ऐसी डिश है जिसे बच्चे और बड़े हर किसी उम्र का शख्स बड़े चाव के साथ खाना पसंद करता है। वहीं, छोले भटूरे अगर दिल्ली के हों तो फिर क्या ही कहना। ऐसा कोई इंसान नहीं, जो दिल्ली के छोले भटूरे को इंकार सके।