सुरक्षा कारणों से न्यूज़ीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद इंग्लैंड के भी पाकिस्तान दौरे से हटने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा है, "यह अस्वीकार्य है।" उन्होंने आगामी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा, "हमें न्यूज़ीलैंड के साथ मैच में...मैदान पर...गुस्सा निकालना है।" अख्तर ने ट्वीट किया, "छोड़ना नहीं है अब।"