प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत के बाद बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है, "जो गंगा किनारे मरेगा वह मोक्ष पाएगा।" उन्होंने मृतकों को लेकर आगे कहा, "जाना तो सबको है...उनके असमय जाने का दुख है लेकिन उनकी मृत्यु नहीं हुई, उन्हें मोक्ष मिला है।"