inshorts

ज़ैगल प्रीपेड के बोर्ड ने वॉरंट जारी कर ₹60 करोड़ जुटाने की दी मंज़ूरी, फोकस में रहेंगे शेयर

ज़ैगल प्रीपेड ने शेयर बाज़ारों को भेजी एक सूचना में बताया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी को वॉरंट इश्यू के ज़रिए ₹60 करोड़ तक की फंडिंग जुटाने की मंज़ूरी दी है। कंपनी ₹567 प्रति वॉरंट के भाव पर 10.58 लाख वॉरंट्स नकद आधार पर जारी करेगी। वहीं, सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।