जो टॉस हारा वो मैच भी हारा? जानिए दुबई के मैदान का चौंकाने वाला सच
दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 3 टी20I खेले गए जिनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती। एशिया कप-2022 में टॉस जीतकर भारत ने पाकिस्तान को 5-विकेट से हराया था। उसके बाद पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को हराया था। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप-2021 में पाकिस्तान से टॉस हारने के बाद भारत को हार मिली थी।