जेंडर चेंज कराकर महिला बना 2 बच्चों का बाप, 2 साल बाद पत्नी को लगी भनक; पहुंची कोर्ट

गोरखपुर (यूपी) में दो बच्चों का पिता शादी के 7 साल बाद कथित तौर पर लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गया। उसकी पत्नी को इसकी भनक दो साल बाद लगी। पत्नी का आरोप है कि पति अपने दो दोस्तों के साथ संबंध बनाता था और उसे भी इसके लिए मजबूर करता था। पत्नी ने अब कोर्ट का रुख किया है।