जींद (हरियाणा) में सिल्लाखेडी गांव के रेलवे फाटक पर तैनात 38-वर्षीय गेटमैन की कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त जामनी गांव के मुनीष के रूप में हुई है और वह 2013 से सिल्लाखेडी में तैनात था। मुनीष एक दिन पहले घर से लौटा था।