ज़ेप्टो स्टोर में डिलीवरी बॉय को बनाया गया मुर्गा, फिर पीटा गया; वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली के कोंडली में ज़ेप्टो स्टोर में ऋषभ कुमार नामक डिलीवरी बॉय को मुर्गा बनाए जाने और फिर पीटे जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ ने बिना पूछे परफ्यूम छिड़क लिया था जिसकी स्मेल से स्टोर मालिक गुस्सा हो गया था। मामले में स्टोर मालिक पर एफआईआर दर्ज हुई है।