ज़िपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक खुला, 40 फीट नीचे गिरे शख्स के हाथ-पैर टूटे
उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक) के एक एडवेंचर रिजॉर्ट में ज़िपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक हवा में खुलने से एक पर्यटक करीब 40 फीट नीचे गिर गया। पीड़ित के हाथ और पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके परिवार ने रिजॉर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।