अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले वाइट हाउस से अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ आखिरी सेल्फी X पर शेयर की है। उन्होंने सेल्फी के साथ कैप्शन में लिखा, "एक और सेल्फी...अमेरिका हमें तुमसे प्यार है।" गौरतलब है, ट्रंप सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।