ज़ोमैटो के CEO ने बताया '1 साल बिना वेतन वाली नौकरी' के लिए किन कैंडिडेट्स को करेंगे रिजेक्ट

ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि ₹20 लाख देकर 1-साल बिना वेतन के चीफ ऑफ स्टाफ की नौकरी के लिए 18,000+ आवेदन मिले हैं। उन्होंने बताया, "'₹20 लाख देना' सिर्फ एक फिल्टर था...हम अधिकतर ऐसे आवेदनकर्ताओं को रिजेक्ट करेंगे...जिनके पास रुपए हैं या...जिन्होंने इसकी बात की।" बकौल गोयल, वह 'रुपए देकर नौकरी' को बढ़ावा नहीं देना चाहते।