ज़ौमेटो के CFO ने बताया उनकी कंपनी के मुनाफे में क्यों आई 63% की गिरावट

ज़ोमैटो की मूल कंपनी इटरनल के दूसरी तिमाही के मुनाफे में आई 63% की गिरावट पर कंपनी के सीएफओ अक्षंत गोयल ने नई जीएसटी दरों को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद कंपनी ने डिलीवरी चार्ज पर 18% का नया जीएसटी ग्राहकों पर डाल दिया जिसके कारण ऑर्डर फ्रीक्वेंसी प्रभावित हुई।