ज़ोमैटो का नाम बदलने पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने किया रिएक्ट, कहा- 'इटरनल' बोलने में कठिन है
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ज़ोमैटो ने अपनी पेरेंट कंपनी 'ज़ोमैटो लिमिटेड' का नाम बदलकर 'इटरनल लिमिटेड' करने का फैसला किया है जिसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, "क्या भाई क्यों नाम बदल रहे हो। मेरी मां को ज़ोमैटो पसंद है...इटरनल कहना थोड़ा मुश्किल है।" अन्य यूज़र ने कहा, "ज़ोमैटो अच्छा नाम था।"