inshorts

ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल पर ₹128 करोड़ का GST बकाया; यूपी सरकार ने थमाया नोटिस

ज़ोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल को उत्तर प्रदेश टैक्स विभाग ने ₹128 करोड़ से अधिक का GST डिमांड नोटिस भेजा है। यह नोटिस अप्रैल-2023 से मार्च-2024 की अवधि में आउटपुट टैक्स का कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल के आरोप में लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर और स्टेट टैक्स ऑफिस की ओर से जारी हुआ है।