ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने मानव जीवनकाल बढ़ाने वाले शोध में किया ₹219 करोड़ का निवेश
ज़ोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने 'कंटिन्यू रिसर्च' के तहत मानव जीवनकाल बढ़ाने से जुड़े शोध में $25 मिलियन (₹219 करोड़) का निवेश किया है। गोयल ने बताया कि 'कंटिन्यू रिसर्च' की टीम अपने एक ऐसे शोध के अंतिम चरण में है जो अगर सफल रहा, तो यह जीवविज्ञान और बुढ़ापे की हमारी समझ को पूरी तरह बदल सकता है।