ज़ोमैटो ने गुरुग्राम में लीज़ पर लिया 2.7 लाख वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस

ज़ोमैटो ने गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित टाटा रिऐलिटी ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर के इंटेलियन पार्क में 2.7 लाख वर्ग फीट का एक बड़ा ऑफिस स्पेस लीज़ पर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अलावा कंपनी यहां अतिरिक्त 10 लाख वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस लीज़ पर लेने की योजना बना रही है। वर्तमान में ज़ोमैटो का ऑफिस पायनीयर ग्रुप की इमारत में है।