ज़ोमैटो की मूल कंपनी इटरनल के शेयर गुरुवार को 4% की गिरावट के बाद ₹340.5 के स्तर पर बंद हुए। कंपनी के शेयर में यह गिरावट जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63% गिरकर ₹65 करोड़ रह गया जबकि रेवेन्यू 183.18% बढ़कर ₹13,590 करोड़ पहुंचा है।