ज़ाम्बिया एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक 27-वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब ₹17.07 करोड़ कैश और सोने के 7 टुकड़े बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹4.22 करोड़ है। शख्स सोने और कैश के साथ दुबई जाने की कोशिश कर रहा था। उसने कैश काले रंग के बैग में रखकर सूटकेस में छिपाया था।