ज्योतिषी ने कर दी गलत भविष्यवाणी तो शख्स ने खटखटाया उपभोक्ता आयोग का दरवाज़ा
दिल्ली निवासी एक शख्स ने एक ऐप में ज्योतिषी द्वारा कही गई बातें सच नहीं होने पर ऐप और ज्योतिषी के खिलाफ 'सेवा में कमी' का आरोप लगाकर उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज करवाया जिसे आयोग ने खारिज कर दिया। आयोग ने कहा, "ज्योतिष संभावनाओं पर आधारित है...किसी निश्चित परिणाम की गारंटी नहीं देता। मुआवजे का कोई हक नहीं बनता।"