ज़्यादा पैरासिटामोल खाने से शरीर को क्या होता है नुकसान?

गैस्ट्रोऐंटेरोलॉजिस्ट पलानीअप्पन मनिकम ने कहा था कि भारतीय लोग डोलो-650 को कैडबरी जेम्स की तरह लेते हैं। क्लीनिकल फार्मासिस्ट डॉ. कपिल आडवाणी के मुताबिक, इसके नियमित सेवन से लिवर और किडनी डैमेज हो सकते हैं। बकौल आडवाणी, लंबे समय तक इसके सेवन से हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है और हाइपरटेंशन वाले लोगों का बीपी बढ़ सकता है।