ज़ीरो रिवेन्यू लाने वाले कर्मचारियों पर भी हर साल ₹96 लाख खर्च करता है सीईओ, बताया कारण
प्रथम जिंदल नामक एक फाउंडर-सीईओ ने बताया है कि वह सालाना ₹96 लाख ऐसे कर्मचारियों पर खर्च करते हैं जिनसे कंपनी को कोई कमाई नहीं होती। इनमें एचआर/एडमिन/आईटी/ऑफिस ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट के लोग शामिल हैं। बकौल प्रथम, "कई फाउंडर इन हायरिंग्स से बचते हैं लेकिन...मैंने पेरोल समस्याएं, इंटरव्यू कॉर्डिनेशन, इनवॉइस अप्रूवल आदि पर...घंटों बर्बाद करने से बचने के लिए उन्हें रखा।"