जो रूट ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ; कहा- वह एक सच्चे योद्धा हैं

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा योद्धा बताया है। उन्होंने कहा, "वह एक कैरेक्टर, रियल वॉरियर हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे आप अपनी टीम में देखना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "वह भारत के लिए अपना सब कुछ देते हैं और इसका श्रेय उन्हें जाता है।"