जो रूट ने खेला 200वां वनडे मैच, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे में खास उपलब्धि हासिल की। वह 200 वनडे खेलने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले इयोन मोर्गन ने 225 और जॉस बटलर ने 204 वनडे खेले थे। हालांकि, अपने 200वें मुकाबले में रूट 36 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।