ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने बताया अपना डाइट प्लान व फिटनेस रूटीन

ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने बताया है कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं और वह सुबह 11 बजे कॉफी व दोपहर 2 बजे भोजन करते हैं। कामत के मुताबिक, वह ग्रीन पाउडर सप्लीमेंट, फिश ऑयल व विटामिन-डी लेते हैं। बकौल कामत, रात में वर्कआउट के बाद लेमन टी व प्रोटीन शेक लेने के बाद वह सोने चले जाते हैं।