ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने बताया यूट्यूब को कभी क्यों नहीं पछाड़ पाया इंस्टाग्राम
ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने कहा है कि इंस्टाग्राम कभी भी यूट्यूब को पछाड़ नहीं पाया क्योंकि यूट्यूब पर लोग किसी इंटेंट के साथ जाते हैं जबकि इंस्टाग्राम पर लोग इंडल्जेंस या लत के कारण जाते हैं। बकौल कामत, यूट्यूब के लॉन्गफॉर्म वीडियो कंटेंट स्पेस के डॉमिनेंस को इंस्टाग्राम कभी भी रिप्लेस नहीं कर पाया।