ज़ीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने बताया, कौन-कौनसी गलतियां करता है मिडल क्लास

ज़ीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने X पर कहा है, "जल्दी अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है।" उन्होंने बताया कि कुछ गलतियां हैं जो मिडल क्‍लास को आर्थिक रूप से पीछे धकेलती हैं। इन गलतियों में 'ज़रूरत से ज्यादा खरीदारी', 'कई बार तो उधार लेकर खरीदारी करना', 'क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग' और 'हेल्थ इंश्योरेंस को नज़रअंदाज़ करना' शामिल हैं।