ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, कहा- अगर गाज़ा में युद्ध रुक गया तो दूसरी जगह भी रुक सकता है
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है और रूस संग युद्ध रुकने की उम्मीद जताई है। उन्होंने X पर लिखा, "पश्चिम एशिया (गाज़ा) में युद्ध रुकवाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई। अगर एक क्षेत्र में युद्ध रुक सकता है...तो रूसी युद्ध समेत दूसरे क्षेत्र में भी युद्धविराम हो सकता है।"