पंजाब के गुरदासपुर में एक बहू ने बुज़ुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की है और घटना का वीडियो सामने आया है। बहू ने सास को बाल पकड़कर झिंझोड़ा, स्टील के गिलास व थप्पड़ मारे और सोफे पर पटका। बुज़ुर्ग महिला का पोता यह वीडियो बना रहा था। बकौल बुज़ुर्ग, बहू संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाती है।