जो संविधान में लिखा है आप उसका विरोध कैसे कर सकते हैं?: UCC को लेकर उप-राष्ट्रपति

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक कार्यक्रम में कहा, ''समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में है...जो संविधान में लिखा है आप उसका विरोध कैसे कर सकते हैं?" उन्होंने कहा, "संविधान निर्माता बुद्धिमान थे...उन्होंने संकेत दिए कि जब लोकतंत्र परिपक्व हो...हमें कुछ लक्ष्य हासिल करने चाहिए और यूसीसी उनमें से एक है।"