ज़ोहो के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बू ने राजनीति में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। वेम्बू ने कहा, "मैं ऑस्टिन में एआई पर हमारी आरऐंडडी रणनीति पेश करने पर काम कर रहा हूं। मेरे पास राजनीति के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है और ना मैंने इसमें शामिल होने के बारे में किसी से बातचीत की है।"