जो हुआ वो बर्बर है, ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए: मुर्शिदाबाद हिंसा पर बंगाल के राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह बर्बर था और ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए। राज्यपाल ने इलाके में बीएसएफ तैनाती की मांग पर विचार का भरोसा दिलाया है।