जॉइंट होम लोन के बाद हो गया तलाक? जानें कौन चुकाएगा EMI
अगर पति-पत्नी होम लोन में जॉइंट बॉरोअर हैं तो तलाक के बाद भी दोनों की लोन चुकाने की ज़िम्मेदारी खत्म नहीं होती। अदालत के आदेश/आपसी समझौते से संपत्ति और EMI की ज़िम्मेदारी किसी एक को मिलने के बावजूद बैंक द्वारा लोन में औपचारिक बदलाव/रीफाइनेंसिंग तक दोनों ज़िम्मेदार रहते हैं। EMI न चुकाने पर बैंक दोनों से वसूली कर सकता है।