inshorts

जीएसटी दरों में कटौती से बैंकिंग सेक्टर को हो सकता है खतरा: रिपोर्ट

सिस्टमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से बैंकिंग सेक्टर को खतरा हो सकता है। बकौल रिपोर्ट, इससे $1.2 ट्रिलियन तक रेवेन्यू लॉस हो सकता है जिससे कैपिटल एक्सपेंडिचर लोन की मांग सीमित हो सकती है। वहीं, रेपो रेट में कटौती होने से पहले ही बैंकों की कमाई पर असर पड़ा है।