जाको राखे साइंया...बाढ़ में बहा लेकिन एक बकरी ने ऐसे बचा ली उत्तराखंड में लड़के की जान
उत्तराखंड के पौंसारी गांव में भारी बारिश के बाद आए मलबे में बहने के बावजूद एक 14-वर्षीय लड़का चमत्कारिक रूप से बच गया है। लड़का बकरियों के झुंड के साथ बहा था और एक झाड़ी में उसने एक बकरी के साथ चिपककर रात गुज़ारी। इस आपदा में लड़के का मकान भी बह गया और उसकी मां की मौत हो गई।