बिटकॉइन से जुड़ी एक नई थ्योरी में दावा किया गया है कि ट्विटर (अब X) और ब्लॉक के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी बिटकॉइन के निर्माता 'सातोशी नकामोतो' हो सकते हैं। दावे की वजह उनकी क्रिप्टोग्राफी में रुचि, वित्तीय स्वतंत्रता पर उनके विचार व बिटकॉइन की शुरुआत का समय है। दावे के मुताबिक, पहला बिटकॉइन लेन-देन उनकी मां के जन्मदिन पर हुआ।