यूट्यूबर व बॉक्सर जेक पॉल से हार के बाद बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "मैं जून में मरते-मरते बचा था।" उन्होंने कहा, "मुझे 8 बार खून चढ़ाया गया था...अस्पताल में मेरा आधा खून और करीब 11 किलोग्राम वज़न कम हो गया था...फाइट के लिए स्वस्थ होने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा।"