24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने विंबलडन-2026 के क्वॉर्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 7-6 (12-10), 3-6, 6-3, 6-7 (4-7), 7-6 (10-4) से हरा दिया है। 5-घंटे 15 मिनट तक चला यह मैच विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वॉर्टर फाइनल बन गया। जीत के बाद जोकोविच ने लिखा, "यह कभी ना भूलने वाली रात थी।"