जैकर अली के कैच ड्रॉप पर रोहित का रिऐक्शन हुआ वायरल, रोहित ने भी छोड़ा था जैकर का कैच

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ी जैकर अली द्वारा भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल का कैच छोड़े जाने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का सिर पकड़कर हंसने का रिऐक्शन वायरल हो गया है। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दौरान रोहित से भी जैकर का कैच छूट गया था जिसके कारण अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से चूक गए थे।