जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्डरिंग मामले में सरकारी गवाह बनने से किया इनकार
ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में सरकारी गवाह बनने से इनकार कर दिया है। जैकलिन ने मंगलवार को सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्ज़ी वापस ले ली। जैकलीन ने दिल्ली की अदालत में अर्ज़ी दाखिल कर मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी थी जिसका ईडी ने विरोध किया था।