बढ़ई की समस्या से निकला फेविकोल का आइडिया, आज ₹13000 करोड़ का बिज़नेस

पहले बढ़ई को लकड़ी जोड़ने के लिए पारंपरिक गोंद गर्म करना पड़ता था। इस समस्या को अवसर बनाते हुए गुजरात के बलवंत और सुशील पारेख ने 1959 में 'फेविकोल' बनाया जिसे सीधे इस्तेमाल किया जा सकता था। हैमर टेस्ट और 30 ग्राम की ट्यूब से घर-घर पहुंचा यह आइडिया आज ₹13,093 करोड़ के विशाल कारोबार में बदल चुका है।