अपोलो हॉस्पिटल के ENT सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सुमित कुमार गौर के अनुसार, सुबह जागने पर आवाज़ अक्सर सामान्य से भारी/भर्राई/थोड़ी बैठी हुई लगती है। ऐसा नींद के दौरान वोकल कॉर्ड्स में अस्थायी बदलाव के कारण होता है। इसके प्रमुख कारण शरीर में पानी की कमी, गले में बलगम जमा होना और स्वर तंत्रियों में हल्की सूजन/जलन होना हैं।