ज्ञानेश कुमार ने देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार
1988 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाला। पदभार संभालने के साथ ही मतदाताओं को लिखे एक संदेश में उन्होंने कहा, "मतदान राष्ट्र सेवा के लिए पहला कदम है। भारत का हर नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है उसे मतदाता ज़रूर बनना चाहिए।"