जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर लगा ₹12 लाख का फाइन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर की गति से गेंदबाज़ी के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की तरफ से आए आधिकारिक बयान में कहा गया, "यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीज़न में गिल की टीम का पहला अपराध था।"