जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 90 पदों पर निकली भर्ती
भारत सरकार के उपक्रम द जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर इंस्पेक्टर व अकाउंटेंट के 90 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है। अकाउंटेंट का प्रतिमाह वेतन ₹28,600 -₹1,15,000 होगा जबकि जूनियर असिस्टेंट का वेतन ₹21,500-₹86,000 व जूनियर इंस्पेक्टर का वेतन ₹21,500-₹86,500 होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30-सितंबर है।